आज साल 2021 का पहला दिन है और आज बाजार में रौनक देखने को मिली। नए साल के पहले दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई।
नई दिल्ली: आज साल 2021 का पहला दिन है और आज बाजार में रौनक देखने को मिली। नए साल के पहले दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 115.37 अंक ऊपर 47,866.70 पर कारोबार कर रहा है।

इंडेक्स की बढ़त को टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस और बजाज ग्रुप के शेयर लीड कर रहे हैं। BSE पर लिस्ट कुल कंपनियों का मार्केट कैप 188.69 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स 33.60 अंक ऊपर 14,015.35 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में IT सेक्टर आउट परफॉर्मर है। इंडेक्स में M&M का शेयर 2.14% ऊपर 736 के प्राइस पर कारोबार कर रहा है।
FY 2021-22 में पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद
रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था FY 2021-22 में लगभग 10% की पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है। एजेंसी ने इससे पहले 2020-21 के लिए इकोनॉमी में 7-7.9% की गिरावट का अनुमान जारी किया है, जो साल के शुरुआत में 4.2% पॉजिटिव था।
कल गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
कल सेंसेक्स 5.11 अंक ऊपर 47,751.33 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स में बजाज, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हुई। इसमें से 54% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा।दूसरी ओर निफ्टी सपाट 13,981.75 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में श्री सीमेंट का शेयर भी 2.44% नीचे 24 हजार रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 1500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बुरी तरह फिसला

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications