शेयर बाजार में 3 से 7 जून के बीच जबरदस्त हलचल दिखी. बाजार की शोर निवेशकों के जेहन से राजनीतिक गलियारों तक पहुंचा. इस हफ्ते बाजार के लिए कई बड़े इवेंट रहे, जिसमें लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल और फिर नतीजों का रिएक्शन दिखा. फिर ब्याज दरों को लेकर 5-7 जून तक रिजर्व की MPC मीटिंग और उनका फैसला, फिर क्रूड में तेज एक्शन समेत अन्य ट्रिगर्स ने बाजार में लाखों करोड़ो की इधर-उधर हो गए. NSE पर तो ट्रेडिंग ऑर्डर का रिकॉर्ड तक बन गया. हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में से 4 दिनों में बाजार में जोरदार खरीदारी हुई. तो चलिए जानते हैं कैसा रहा शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता....
पूरे हफ्ते में शेयर बाजार का प्रदर्शन
शेयर बाजार की चाल को समझने के लिए प्रमुख इंडेक्स के प्रदर्शन को देखना होगा, जिन्होंने हफ्तेभर में धमाकेदार एक्शन दिखाया. कारोबार हफ्ते के दौरान निफ्टी और सेंसेक्स 3 से 3.7% तक चढ़े. मिडकैप और बैंक इंडेक्स भी 1-3% की मजबूती दिखाए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, FMCG और IT ने आउटपरफॉर्म किया. सेक्टोरल इंडेक्स हफ्तेभर में 8.5% तक की उछाल दर्ज किए.
हफ्तेभर में सेक्टोरल रिटर्न
इंडेक्स तेजी
Nifty Smallcap 100 3.08%
Nifty Auto 6.81%
Nifty Fin Svcs 2.07%
Nifty FMCG 7.10
Nifty IT 8.57%
Nifty Metal 1.10%
Nifty Pharma 4.22%
Nifty PSU Bank 1.43%
Nifty Private Bank 2.03%
Nifty Realty 4.87%
Nifty Oil & Gas 0.61%
निफ्टी कौन रहा टॉप गेनर और लूजर
शेयर बाजार की धुआंधार तेजी में चुनिंदा शेयर भी तगड़ा एक्शन दिखाए. इनमें निफ्टी के शेयरों की बात करें तो टॉप-5 शेयरों में M&M, Hero Moto, Divi's Labs, Bharti Airtel और HUL के शेयर शामिल हैं. जबकि अडानी ग्रुप के शेयरों का प्रदर्शन हफ्ते में निराशाजनक रहा. अडानी एंटरप्राइसेज और अडानी पोर्ट्स के शेयर टॉप लूजर्स हैं.

BSE का मार्केट कैप कितना बढ़ा?
शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दौरान तेज एक्शन दिखा. बाजार की बंपर शुरुआत के बाद मंगलवार को रिकॉर्डतोड़ बिकवाली हुई. उसके बाद बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. निवेशकों को इस हफ्ते बाजार से तगड़ी कमाई हुई. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 423.40 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि 31 मई को बाजार बंद होने के बाद 412.12 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मार्केट कैप में 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ.
हफ्ते के दौरान बड़े ट्रिगर्स
- लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल
- लोकसभा चुनाव के नतीजे
- RBI MPC मीटिंग
- ग्लोबल मार्केट में हलचल
- FIIs की बिकवाली
हफ्ते के दौरान बने नए रिकॉर्ड हाई
शेयर बाजार 3 से 7 जून के दौरान प्रमुख इंडेक्स ने ऑल टाइम हाई को टच किया. एग्जिट पोल में BJP की प्रचंड जीत के भरोसे बाजार में जोरदार खरीदारी हुई. सोमवार यानी 3 जून को जब मार्केट खुले तो पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए. पहली बार निफ्टी ने 23,338 का लेवल टच किया. लेकिन 4 जून को नतीजों में अनुमान से कमजोर होने की वजह से बाजार में भयंकर बिकवाली हुई. इंट्राडे में बिकवाली का 4 साल का रिकॉर्ड टूट गया.
लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में NDA को बहुमत मिलने से बाजार में खरीदारी लौटी. 5,6 और 7 जून को बाजार में जमकर खरीदारी हुई. सेंसेक्स ने शुक्रवार को 76,790 का ऑल टाइम हाई बनाया. इस दौरान सरकारी कंपनियों के शेयर और अडानी-अंबानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त एक्शन दिखा. अब नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications