Share Bazar News: मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट में वैल्यूएशन पर चिंताओं के कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती बढ़त खो दी और 13 मार्च को व्यापक आधार पर तेज गिरावट देखी गई। हालांकि विश्लेषकों ने इस सुधार को स्वस्थ बताया है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि निकट अवधि में यह दर्द बना रहेगा। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 1,500 अंक से अधिक गिरकर 72,515 के निचले स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 ने 13 मार्च को 22,000 अंक का स्तर पार कर लिया।
आज की भारी गिरावट के साथ ही बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में 14 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली। सरकारी कंपनियों में वैल्युएशन ज्यादा होने की चिंता के बीच सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। Nifty PSU इंडेक्स आज 7% गिरकर बंद हुआ। भारी बिकवाली के बाद PSU कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में आज 6 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं अदाणी ग्रुप के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में आज 1.2 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

आज गिरावट सभी सेक्टर में दिखी। रियल्टी, मीडिया, पीएसयू बैंक, टेलीकॉम, पावर, ऑयल एंड गैस, मेटल्स में 4-6 प्रतिशत की गिरावट के साथ अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 4-5 फीसदी गिरे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार को उम्मीद है कि यह सुधार निकट अवधि में जारी रहेगा, क्योंकि म्यूचुअल फंड हाउस 15 मार्च को छोटी और मिडकैप फंड योजनाओं के बारे में अपने स्ट्रेस टेस्ट के परिणाम जारी करेंगे।
वहीं जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के तकनीकी और डेरिवेटिव अनुसंधान प्रमुख राहुल शर्मा के अनुसार लार्जकैप स्मॉलकैप और मिडकैप में गिरावट में शामिल हो गए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में भारी बिकवाली के दबाव में थे। निफ्टी को 22,000 अंक पर डेरिवेटिव समर्थन प्राप्त है, इसलिए इसके नीचे किसी भी स्थिरता को लंबे समय तक सावधानी के संकेत के रूप में लिया जाना चाहिए। आज एकमात्र उम्मीद की किरण चुनिंदा निजी बैंकों और एफएमसीजी शेयरों में रही है, जिन्होंने बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।
आज जहां सेंसेक्स करीब 906.07 अंक की गिरावट के साथ 72,761.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 338.00 अंक की गिरावट के साथ 21,997.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,976 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 405 शेयर तेजी के साथ और 3,510 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 61 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 97 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 253 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 118 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 1,108 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 82.86 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर
- आईटीसी का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 422.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 1,083.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 1,729.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- सिपला का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 1,471.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बजाज फिनांस का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 6,456.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज एनएसई के टॉप 5 लूजर शेयर
- पॉवर ग्रिड कार्पोरशन का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 264.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- कोल इंडिया का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 417.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अदानी पोर्ट का शेयर करीब 92 रुपये की गिरावट के साथ 1,209.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करब 216 रुपये की गिरावट के साथ 2,906.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- एनटीपीसी का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 322.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications