Impact of budget on stock market: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक एनएसई निफ्टी, बीएसई सेंसेक्स आज हल्के नुकसान के साथ बंद हुए। बजट घोषणाओं पर बाजार के जानकारों की प्रतिक्रिया मिलीजुली होने के चलते यह अंदाजा लगाना कठिन रहा कि आगे क्या किया जाए। आज जहां मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली हुई वहीं पीएसयू बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर के अनुसार अंतरिम बजट में उम्मीद से कम इन्फ्रा खर्च से शेयर बाजार थोड़ा निराश हुआ। हालांकि, राजकोषीय घाटे को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता अच्छी बात है।

आज जहां सेंसेक्स करीब 106.81 अंक की गिरावट के साथ 71645.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.20 अंक की गिरावट के साथ 21697.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,942 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,822 शेयर तेजी के साथ और 2,014 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 106 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 461 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 21 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 438 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 254 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 82.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
गोदरेज कंज्यूमर का शेयर करीब 8 फीसदी की तजी के साथ 1,254.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 10,637.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
केनरा बैंक का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 501.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कंटेनर कार्पोरेशन का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 921.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
इंडिया सीमेंट का शेयर करीब 7 फीसदी की गिरावट के साथ 242.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अरविंदो फार्मा का शेयर करीब 7 फीसदी की गिरावट के साथ 1,070.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वोल्टाल का शेयर करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,048.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जुविलियंट फूड्स का शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 501.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एस्कोर्ट्स कोवोटा का शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 2,881.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
