Share Bazar News: म्यूचुअल फंड हाउसों ने अपने तरलता तनाव परीक्षण के परिणाम जारी किए, तो इससे फ्रंटलाइन सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव डाला। विश्लेषकों ने कहा कि दर्द अभी खत्म नहीं हुआ है और अस्थिरता बनी रहने की संभावना है और स्मॉल व मिडकैप एक बार फिर दबाव में आ गए हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि गिरावट अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "हमें बीच में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन निकट अवधि में बिकवाली जारी रहने की संभावना है। अगर निफ्टी 21,750 अंक से नीचे जाता है, तो अधिक गिरावट की आशंका बनेगी।"

आज जहां सेंसेक्स करीब 453.85 अंक की गिरावट के साथ 72643.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 123.30 अंक की गिरावट के साथ 22023.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,936 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,811 शेयर तेजी के साथ और 2,010 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 115 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 74 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 58 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 249 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 396 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 82.88 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर
भारती एयरटेल का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 1,220.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 475.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 632.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 45 रुपये की तेजी के साथ 3,132.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 117 रुपये की तेजी के साथ 6,514.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज एनएसई के टॉप 5 लूजर शेयर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 91 रुपये की गिरावट के साथ 1,799.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 586.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 415.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 945.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 71 रुपये की गिरावट के साथ 3,537.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

LIC Stock Crash: सरकार के एक फैसले से 9% तक टूटा शेयर, अब क्या करें निवेशक?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?



Click it and Unblock the Notifications