Share Bazar News: बजट की पूर्व संध्या पर पिछले पांच सत्रों के सूचकांकों के एक दिन की तेजी और एक दिन की गिरावट के पैटर्न के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी ने 31 जनवरी को सुबह की शुरुआती गिरावट के साथ की लेकिन अंत भारी तेजी के साथ हुआ। जानकारों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट से पहले बाजार की धारणा सकारात्मक चल रही है। व्यापक बाजार ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1.5 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार अंतरिम बजट से पहले भारतीय बाजारों में एक सकारात्मक वृद्धि दिखाई दे रही थी, हालांकि उम्मीदें कम हैं। शेयर बाजार को उछाल वाले कर राजस्व द्वारा समर्थित कम राजकोषीय घाटे की उम्मीद है। ऐसे में ऑय ऑन-डिप्स रणनीति प्रभावी रहेगी।

वहीं आज जहां सेंसेक्स करीब 612.21 अंक की तेजी के साथ 71752.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203.60 अंक की तेजी के साथ 21725.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,913 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,442 शेयर तेजी के साथ और 1,382 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 89 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 440 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 24 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 484 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 209 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 83.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 280 रुपये की तेजी के साथ 6,121.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 135 रुपये की तेजी के साथ 3,839.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन मोटर्स का शेयर करीब 47 रुपये की तेजी के साथ 1,418.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
देवी लैब का शेयर करीब 119 रुपये की तेजी के साथ 3,670.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 884.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
लार्सन का शेयर करीब 154 रुपये की गिरावट के साथ 3,479.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 3,697.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 1,118.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 502.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications