शेयर बाजार में लोकसभा इलेक्शन के नतीजों के पहले ही रिकॉर्ड बन रहे. मार्केट में शुक्रवार को निफ्टी ने ऑल टाइम हाई टच किया. इंडेक्स ने पहली बार 23000 का लेवल पार किया. इंडेक्स ने 22000 के लेवल से 23000 का सफर 88 कारोबारी सेशन में पूरा किया. यानी इंडेक्स ने इतने अवधि में 1000 अंकों की मजबूती दिखाई. बाजार की मजबूती में NSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 5 ट्रिलियल डॉलर के पार निकल गया है.
FIIs की दमदार खरीदारी से जोश
बाजार में रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजय कुमार ने कहा कि कल सेंसेक्स में 1196 अंकों की मजबूत रैली देखने को मिली. इसकी मुख्य वजह विदेशी निवेशकों यानी FIIs की खरीदारी रही. कल FIIs ने कैश मार्केट में 4671 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. बड़ी शॉर्ट कवरिंग की वजह अचानक FIIs के स्टांस में आया बदलाव रहा.
भारत को लेकर बदला नजरिया
उन्होंने कहा कि पिछले 5 कारोबारी दिनों में हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 4.1% टूट गया है. इसलिए FIIs ने भारतीय बाजारों को लेकर ट्रेड नजरिया बदला है. बता दें कि पिछले एक महीने से हेंगसेंग के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते FIIs ने भारत में बेचो और चीन में खरीदो वाले मूड में ट्रेड किया. वी के विजय कुमार ने कहा कि बाजार की रैली में जोश भरने का काम लार्ज कैप कर रहे, जोकि ठीकठाक वैल्युएशन पर मिल रहे. आगे भी लार्ज कैप सेक्टर आउटपरफॉर्म करेंगे.

नए शिखर पर NSE का मार्केट कैप
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर लिस्टेड कंपनी का कुल मार्केट कैप 23 मई को 5 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है. इस दौरान निफ्टी ने रिकॉर्ड 23000 का स्तर पार किया. भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेज कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल 6 महीने का समय लगा. बाजार के 5 सबसे बड़े मार्केट कैप वाली कंपनियों में Reliance Ind, TCS, HDFC Bank, ICICI Bank और Bharti Airtel शामिल हैं.
इंडेक्स का धमाकेदार प्रदर्शन
निफ्टी 50 इंडेक्स इन दिनों फोकस में है. पहली बार इंडेक्स 23000 के लेवल का पार किया है. इंडेक्स ने पिछले 10 सालों में औसतन हर साल 13.4% का पॉजिटिव रिटर्न दिया. इसी दौरान घरेलू म्यूचुअल फंड्स AMC (इक्विटी और डेट) 506% बढ़करअप्रैल 2024 के अंत तक 57.26 ट्रिलियन रुपए हो गया है, जोकि अप्रैल 2014 में 9.45 ट्रिलियन रुपए था. इस दौरान फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स यानी FPIs AMC भी 345% बढ़ी है, जोकि 16.1 ट्रिलियन से बढ़कर 71.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया है.
इक्विटी सेगमेंट औसत टर्नओवर बढ़ा
कैपिटल मार्केट सेगमेंट में इक्विटी मार्केट में लिक्विडिटी में अच्छी सुधार देखने को मिली है. इक्विटी सेगमेंट का रोजाना औसत टर्नओवर 4.5 गुना बढ़कर FY24 में 81721 करोड़ रुपए हो गया है, जोकि FY15 में 17818 करोड़ रुपए रही थी. NSE के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन ने कहा कि सुधारवादी रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के साथ कैपिटल मार्केट इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए RBI, SEBI और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं. साथ ही ट्रेडिंग मेंबर्स, निवेशकों, लिस्टेड कंपनियों और सभी स्टेकहोल्डर्स को इस अचीवमेंट के लिए बधाई देता हूं.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
