शेयर बाजार में 22 जुलाई को लगातार दूसरे दिन बिकवाली दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे. सेंसेक्स 80100 और निफ्टी 24350 के लेवल तक फिसल गए. बाजार पर दबाव कमजोर ग्लोबल संकेतों और Q1 में हैवीवेट स्टॉक्स के कमजोर प्रदर्शन की वजह से है. बाजार में आज की बिकवाली में निवेशकों को करीब 2 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं. बाजार में आज यानी सोमवार को तेज करेक्शन की क्या वजह है, चलिए जानते हैं....
कमजोर ग्लोबल संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से जो बाइडेन के बाहर होने के ऐलान से ग्लोबल मार्केट में तेज बिकवाली हो रही. एशियाई शेयर बाजार में भी सुबह से गिरावट है. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 500 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 39500 के लेवल पर आ गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी सवा फीसदी की गिरकर 2800 के नीचे ट्रेड कर रहा है. चीन के सेंट्रल बैंक के ब्याज दरों में कटौती को लेकर ऐलान का असर भी बाजारों पर है. चीन का शंघाई मार्केट लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जोकि करीब 1 फीसदी तक फिसल गया है.

अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. डाओ 375 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर के पास बंद हुआ है. S&P 500 और नैस्डेक पर भी दबाव देखने को मिला. हफ्तेभर में दोनों इंडेक्स 2 से करीब 4% तक टूटे.
राष्ट्रपति की रेस से जो बाइडेन बाहर
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से जो बाइडेन बाहर हो गए हैं. जो बाइडेन ने ऐलान कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन ने अपना समर्थन उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को दिया है. 27 जून की डिबेट के बाद बाइडेन पर रेस से बाहर होने का दबाव था. बाजार भी मान कर चल रहा था बाइडेन रेस से बाहर को जाएंगे. फिलहाल, ओपिनियन पोल्स में ट्रम्प की जीत की उम्मीद डेमोक्रैट पार्टी से नए प्रेजिडेंट उम्मीदवार पर नज़र है.
Q1 नतीजों वाले शेयर फिसले
आज भारतीय शेयर बाजार में RIL, Wipro, Kotak Mahindra Bank समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. इसमें विप्रो 7% तक फिसल गया है. कोटक बैंक 3% और RIL 2.5% तक फिसल गया है. हैवीवेट स्टॉक्स में तेज बिकवाली से बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे.
तेज बिकवाली में डूबे पैसे!
शेयर बाजार में तेज करेक्शन के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है. यह शुरुआती कारोबार में घटकर 444.56 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जोकि 19 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 446.38 लाख करोड़ रुपए पर था.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
