शेयर बाजार आज शुक्रवार को भी बढ़ोत्तरी के साथ ही खुला है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज शुक्रवार को भी बढ़ोत्तरी के साथ ही खुला है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 88.38 अंक की बढ़त के साथ 41,254.53 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 41,240.21 अंक तक गया है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज शुक्रवार को 13.2 अंक की बढ़त के साथ 41,240.21 पर खुला है और खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 12,114.85 अंकों तक गया है।

सेंसेक्स शु्क्रवार सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 60.56 अंक की गिरावट के साथ 41,245.47 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 15.85 अंक की गिरावट के साथ 12,122.10 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
वहीं शुरुआती कारोबार में आज शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से HERO MOTOCO, NTPC, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, UPL और TITAN के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।
इन शेयरों में दिख रही गिरावट
अब शुरुआती कारोबार में आज गुरुवार को निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से EICHER MOTORS, POWERGRID, TATA MOTORS, IOC और TATA STEEL के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी है।
भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल
वहीं भारतीय रुपया आज शुक्रवार को सात पैसे की गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 71.26 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले 71.19 पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई 2.41 फीसद की तेजी के साथ 51.16 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल 0.51 फीसद की तेजी के साथ 55.20 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications