बजट के बाद लगातार शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 132.41 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,863.10 पर खुला है।
नई दिल्ली: बजट के बाद लगातार शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 132.41 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,863.10 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 40,921.71 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 26.20 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 12,005.85 पर खुला है। खबर लिखने तक यह अधिकतम 12,009.65 अंकों तक गया।

सेंसेक्स बुधवार सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 64.71 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,854.28 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 21.30 अंक की बढ़त के साथ 12,000.95 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में आज बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से TATA MOTORS, INFRATEL, BPCL, BAJAJ-AUTO और UPL के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।
इन शेयरों में दिख रही गिरावट
शुरुआती कारोबार में आज बुधवार को निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, TITAN, DR. REDDY'S LABORATORIES, ITC और INFOSYS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी दी।
भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल
आज बुधवार को भारतीय रुपया बढ़त के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 71.21 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले 71.27 पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो बुधवार सुबह क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई 1.07 फीसद की तेजी के साथ 50.14 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। और ब्रेंट ऑयल 1.20 फीसद की तेजी के साथ 54.61 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications