शुक्रवार को आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
नई दिल्ली: शुक्रवार को आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुक्रवार को मात्र 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक न्यूनतम 40,961.59 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब 5 अंकों की गिरावट के साथ 12,146.20 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,107.00 अंकों तक गया।

वहीं सेंसेक्स शुक्रवार को 9 बजकर 43 मिनट पर 141.63 अंकों की गिरावट के साथ 40,988.54 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 12,117.25 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी INFRATEL,यस बैंक,भारती एयरटेल, जी इंटरटेंमेंट Enterprises और जेएसडब्लू स्टील, कंपनियों के शेयरों में दिखाई दी।
इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, Eicher Motors,कोटक बैंक और Dr. Reddy's Laboratories कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।
भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल
भारतीय रुपया आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले मात्र 1 पैसे की गिरावट के साथ 71.61 पर खुला है। गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.60 पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 58.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 63.02 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications