सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। स्टॉक मार्केट में आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। स्टॉक मार्केट में आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स की बात करें, तो यह आज मामूली गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स आज करीब 13 अंक की गिरावट के साथ 41,042.46 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 40,778.56 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 17.55 अंक की गिरावट के साथ 12,028.25 पर खुला है। खबर लिखने तक निफ्टी न्यूनतम 11,954.35 अंकों तक गया।

सेंसेक्स मंगलवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 231.91 अंक की गिरावट के साथ 40,823.78 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 73.30 अंक की गिरावट के साथ 11,972.50 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी-50 में 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 44 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
शुरुआती कारोबार में आज मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, GAIL, KOTAK BANK, BAJAJ FINSERV और MAHINDRA & MAHINDRA के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।
इन शेयरों में दिख रही गिरावट
शुरुआती कारोबार में आज मंगलवार को निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से YES BANK, INFRATEL, INDUSIND BANK, VEDANTA LIMITED और TATA MOTORS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।
डॉलर के मुकाबले 71.40 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 11 पैसे की गिरावट के बाद 71.40 के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.29 के स्तर पर बंद हुआ था।
लाल निशान पर सोमवार को बंद हुआ था बाजार
बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,055.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67.65 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के बाद 12,045.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
