नई दिल्ली, अगस्त 17। फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में ऐसी कंपनियां मिल जाएंगी, जिन्होंने खराब आर्थिक समय का सामना किया, उन्हें नुकसान हुआ, मगर वे अभी भी खड़ी हैं। दरअसल लोगों को अच्छे और बुरे दोनों समय पर दवाओं की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि इस इंडस्ट्री की कई टॉप कंपनियां दशकों से बिजनेस में हैं और कई आर्थिक और बाजार की मंदी को झेल चुकी हैं। इन कपनियों से आने वाले दशकों तक ऐसा करना जारी रखने की उम्मीद भी है। अब जब ये कंपनियां टिकी रहेंगी, तो निवेशकों को मुनाफा भी कराएंगी। यहां हम ऐसी ही दो कंपनियों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके शेयरों में पैसा लगा कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
ये हैं वे कंपनियां
सुवेन फार्मास्युटिकल्स और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स मार्केट की दो बड़ी कंपनियां हैं। इनके बारे में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि ये मजबूत स्थिति में हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इन दोनों कंपनियों के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इन दोनों ही कंपनियों के शेयरों के लिए टार्गेट भी दिए हैं।
सुवेन फार्मास्यूटिकल्स
सुवेन फार्मा एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएमओ) है, जो वैश्विक लाइफ साइंसेज और एनसीई डेवलपमेंट के साथ फाइन केमिकल कंपनियों की सहायता करती है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, सुवेन फार्मास्युटिकल्स का स्टॉक अपने मौजूदा बाजार मूल्य 563 रुपये से करीब 16 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ये स्टॉक मौजूदा स्तर से 650 रुपये के लक्ष्य तक जा सकता है।
कंपनी की प्लानिंग
सुवेन फार्मास्यूटिकल्स ने 600 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस पैसे का इस्तेमाल फैसिलिटी अपग्रेड्स, नई तकनीक अपनाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट रिलोकेशन में किया जाएगा। कंपनी ये व्यय दो से तीन साल की अवधि में करेगी। इससे इसे लंबी अवधि में लाभ मिलने की उम्मीद है। कोविड के आने के बाद वैश्विक इनोवेटर्स ने रिसर्च पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जो फार्मा सीआरएमएस गतिविधियों के लिए अच्छा है। इसे ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है।
ग्लेनमार्क फार्मा
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स त्वचाविज्ञान, श्वसन चिकित्सा और ऑन्कोलॉजी में एक वैश्विक जेनेरिक, स्पेशियलिटी और ओवर-द-काउंटर कंपनी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स का स्टॉक अपने मौजूदा बाजार मूल्य 554 रुपये से 22% तक बढ़ जाएगा। इसका मानना है कि यह मौजूदा स्तर से 680 रुपये के लक्ष्य तक पहुंच सकता है।
ग्लेनमार्क फार्मा की प्लानिंग
यह भारत में डर्मेटोलॉजी में मार्केट लीडर है और यह रेस्पिरेटरी, सीवीएस, एंटी-इंफेक्टिव और एंटी-डायबिटिक में अपने पैर जमा रही है। इसने आरएक्स-ओटीसी स्विच आइटम (150 करोड़ रु) पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दो ब्रांड्स कैंडिडेट और स्कैल्प+ के साथ कंज्यूमर हेल्थ इंडस्ट्री में भी प्रवेश किया है। लागत में कटौती के प्रयासों और व्यय के प्रतिशत के रूप में रिसर्च एंड डेवलपमेंट खर्चों में कमी के कारण, कंपनी को मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। ये तो हुई कंपनियों की बात पर अब ध्यान दें कि शेयर बाजार में कुछ भी निश्चित नहीं है। यहां मुनाफे की उम्मीद के साथ-साथ नुकसान का खतरा भी है। निवेश से पहले आपको हर तरह के जोखिम के लिए तैयार रहना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
