Sharda Sinha Death News: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। पूरा देश उनके निधन पर मायूस हो गया है। छठ के महापर्व के पहले दिन उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं। उनके निधन के बाद उनके बेटे अंशुमान सिंह ने भावुक होकर एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को देखकर कई लोग इमोशनल हो गए है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मनोज तिवारी तक ने अपना दुख जताया है।

शारदा सिन्हा के बेटे ने किया ये इमोशनल पोस्ट
लोक गायिका शारदा सिन्हा के एक्स अकाउंट पर अंशूमान ने एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मैया ने अपने पास बुला लिया है... मां अब शारीरिक रूप मैं हम सब के बीच नहीं रही।
इससे पहले आज अंशुमान अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव होकर अपनी मां की स्थिति के बारे में बताया था। उन्होंने छठी मैया से उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की थी। आपको बता दें कि 72 वर्षीय गायिका की तबीयत पिछले महीने खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें आईसीयू में रखा गया, कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और बाद में उन्हें प्राइवेट वार्ड में ले जाया गया।
मनोज तिवारी ने जताया दुख
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "छठी मैया और भक्ति संगीत के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने वाली बड़ी बहन शारदा दीदी जी के अंतिम दर्शन आज एम्स दिल्ली में किए, दीदी शारदा का निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।"
गृह मंत्री अमित शाह ने शारदा सिन्हा के निधन पर कही ये बात
गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर लिखा "अपनी मधुर आवाज़ से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करतीं रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।"
अमित शाह के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर बहुत दुखद है। उन्होंने अपने संगीत से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम किया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें."
योगी अदित्यनाथ ने भी जताया दुख
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अपने पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
देशभर के लोगों ने शारदा सिन्हा के निधन पर अपना दुख जताया है। छठ के लोकगीत से विख्यात शारदा सिन्हा जी का निधन छठ पूजा के प्रथम दिन ही हुआ। उनके मधुर स्वर के बिना छठ पर्व अधूरा सा लगेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications