Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा इस साल 16 अक्टूबर को मनाई जा रही है. इस दिन घर में सुख संपत्ति के लिए लक्ष्मी माता की विशेष पूजा की जाती है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. आज हम उन उपायों के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे करने से आपके घर में सुख -संपत्ति आएगी. चलिए अब बिना वक्त गवाएं इन उपायों के बारे में जान लेते हैं.

शरद पूर्णिमा के दिन खास तौर पर लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन आप कुछ ऐसे उपाये कर सकते हैं. जिसे कर आपके घर में सुख-संपत्ति आएगी. ये पूर्णिमा आश्विन मास को मनाई जाती है, इसलिए इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है.
ऐसा कहा जाता है कि इस दिन से ही सर्दी की शुरुआत हो जाती है. वहीं इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देवता की पूजा की जाती है.
क्या है शरद पूर्णिमा की सबसे बड़ी मान्यता?
ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खीर बनाकर इसे पूरी रात चांद की रोशनी के सामने रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी. इसके अलावा घर में हमेशा खुशियों का माहौल रहेगा. अब कुछ ऐसे उपायों के बारे में जान लेते हैं, जिसे करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती है.
शरद पूर्णिमा में करें ये 5 उपाय
माता लक्ष्मी को पान-सुपारी चढ़ाना
इस दिन सभी लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं. अगर आप कोई धन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको शरद पूर्णिमा के दिन जरूर व्रत रखना चाहिए. इसके अलावा आपको पूजा में लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए कुछ चीजे पूजा में शामिल करना चाहिए.
आपको पूजा करते वक्त पांच पान के पत्तों पर एक लौंग, एक इलायची, एक सुपारी और एक सिक्का जरूर रखना चाहिए. इसके बाद जैसे ही आपकी पूजा सम्पन्न जाएगी, आपको इन सभी चीजों को एक लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी या फिर जहां पैसे रखते हो, वहां रख दें.
ऐसा करने से बहुत जल्द आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है.
मखाने की खीर बनाएं
ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को मखाना बहुत पसंद है. तो इस दिन आप माता लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए मखाने की खीर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ये खीर माता को रात के समय अर्पित करें.
लोंग के दीये जलाना चाहिए
शरद पूर्णिमा के दिन शाम की पूजा के लिए आपको आटा गूंधकर 5,7 या 11 दिए तैयार कर देने हैं. इसके बाद आपको इन दियों में घी डाल देना है. जिसके इन दियों में एक लौंग रखें. फिर जब आप माता लक्ष्मी की पूजा करें, तो इन दियों का इस्तेमाल भी करें.
ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके घर में सुख-संपत्ति बनी रहेगी.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
