नयी दिल्ली। शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने टाटा समूह के साथ अपने सात दशक पुराने संबंध को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक प्लान पेश किया है। सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप ने बताया है कि टाटा में इनकी हिस्सेदारी करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये की है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट इन दो समूहों के बीच लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई की सुनवाई कर रहा है, जो 28 अक्टूबर 2016 को टाटा के बोर्ड से साइरस मिस्त्री को अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने के बाद शुरू हुई है। 22 सितंबर 2020 को शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने कहा था कि वह हिस्सेदारी बेच कर टाटा ग्रुप में से निकलने को तैयार है।

क्या कहा शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने
शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने एक बयान में कहा है कि टाटा संस प्रभावी रूप से एक दो ग्रुप वाली कंपनी है, जिसमें टाटा ग्रुप (जिसमें टाटा ट्रस्ट्स, टाटा परिवार के सदस्य और टाटा कंपनियाँ शामिल हैं) की इक्विटी शेयर पूंजी 81.6 प्रतिशत है और मिस्त्री परिवार के पास बाकी 18.37 प्रतिशत है। अब शापोरजी पालोनजी समूह ने टाटा ग्रुप से अलग करने होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने एक प्लान प्रस्तुत कर दिया है।
क्या है योजना
अपनी अलग होने की योजना में शापोरजी पालोनजी ग्रुप ने कहा कि वैल्यूएशन के विवादों को लिस्टेड एसेट्स (शेयर की कीमत ज्ञात होती है) और ब्रांड (टाटा द्वारा पहले से ही किया गया ब्रांड वैल्यूएशन को एक प्रो-रैटा (आनुपातिक) विभाजन करके समाप्त किया जा सकता है। शुद्ध डेब्ट के लिए अनलिस्टेड एसेट्स के लिए एक तटस्थ थर्ड पार्टी वैल्यूएशन किया जा सकता है। टाटा संस टाटा ग्रुप के लिए कोर इन्वेस्टमेंट और होल्डिंग कंपनी है और इसकी लिस्टेड इक्विटी, नॉन-लिस्टेड इक्विटी, ब्रांड, कैश बैलेंस और रियल एस्टेट की वैल्यू की भी होल्डिंग कंपनी है। टाटा संस में शापोरजी पालोनजी ग्रुप की 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी की वैल्यू 1,75,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
