नई दिल्ली, जून 28। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी शापूरजी मिस्त्री का मुंबई स्थित आवास पर आज निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। पालोनजी मिस्त्री को साल 2016 में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। शापोरजी पालोनजी ग्रुप भारत में सबसे बड़े बिजनेस समूह में से एक है। बीते करीब 150 सालों से यह समूह कारोबार कर रहा है। पॉलोनजी ग्रुप का नाम मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग के निर्माण के लिए भी जाना जाता है।
जानिए किन सेक्टर में है कारोबार
शापूरजी पलोनजी समूह इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। यह ग्रुप 50 देशों में एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है। इस ग्रुप में करीब 50,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

टाटा संस में भी है हिस्सेदारी
अपने बेटों के साथ मिलकर पालोनजी मिस्त्री की टाटा संस में 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस 100 अरब डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। पालोनजी मिस्त्री को टाटा समूह के मुंबई स्थित मुख्यालय बॉम्बे हाउस में फैंटम के नाम से जाना जाता है। पालोनजी मिस्त्री ने आयरिश महिला से शादी रचाई थी और इसके बाद आयरलैंड की नागरिकता भी हासिल कर ली थी। लेकिन उनका ज्यादातर समय मुंबई में ही बीता।
टाटा ग्रुप के साथ हुआ था विवाद
पलोनजी मिस्त्री और उनका परिवार 2012 में सुर्खियों में आया था, जब उनके छोटे बेटे साइरस मिस्त्री को टाटा समूह को चलाने के लिए चुना गया था। रतन टाटा की सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। अक्टूबर 2016 में उनके बेटे के निष्कासन के साथ सौहार्द समाप्त हो गया, जिसने भारत के सबसे खराब कॉर्पोरेट लड़ाई को जन्म दिया।
दुनिया के 41वें सबसे अमीर शख्स
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बिजनेसमैन पॉलोनजी मिस्त्री दुनिया के 41वें नंबर सबसे अमीर शख्स थे। वे सबसे अमीर आयरिश यानि आयरलैंड के सबसे अमीर शख्स भी थे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक पॉलोनजी मिस्त्री 28.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
