IPO Opens Today: आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके पास शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ में पैसे लगाने का मौका आ गया है। शनमुगा आईपीओ एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है। शनमुगा अस्पताल एडवांस हेल्थ केयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं और 151 बेड्स की क्षमता वाला यह अस्पताल समुदाय की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करता है। आइए इस आईपीओ के बारे में आपको बाकि की जानकारी भी देते हैं।

शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (Shanmuga Hospital IPO Price Band)
इस शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड का प्राइस बैंड 54 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसमें मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों के पास इसमें निवेश करने के लिए मिनिमम निवेश राशि 1 लाख 8 हजार रुपये है और एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,16,000 है।
शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ का जीएमपी (Shanmuga Hospital IPO GMP)
शनमुगा हॉस्पिटल लिमिटेड आईपीओ का जीएमपी 8 रुपये है, जो कैप प्राइस की तुलना में 14.8 प्रतिशत अधिक है। इस कंपनी के फाइनेंशियल ग्रोथ की बात करें तो वित्त वर्ष 24 में कंपनी का रेवेन्यू 43.39 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 5.26 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 24.83 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 2.39 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि यह 20.62 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जो 38.18 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
शानमुगा हॉस्पिटल आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आखिरी मौका (Shanmuga Hospital IPO Subscription Date)
शनमुगा हॉस्पिटल आईपीओ में सब्सक्रिप्शन करने का आखिरी मौका 17 फरवरी को है। इसका अलॉटमेंट 18 फरवरी को होने की उम्मीद है। शानमुगा अस्पताल आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, जिसकी लिस्टिंग 20 फरवरी तय की गई है।
आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी? (Shanmuga Hospital IPO Fund)
इस इश्यू का उद्देश्य अतिरिक्ति मेडिकल इक्विपमेंट की खरीद के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना है। ये हॉस्पिटल NABH और NABL द्वारा मान्यता प्राप्त है। अस्पताल रोकथाम, उपचार और पुनर्वास सहित अधिक गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित है। सेलम (तमिलनाडु) में स्थित यह अस्पताल दो ब्लॉक और तीन मंजिलों में 45,311 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जो एक समर्पित टीम के साथ IPD और OPD सर्विस प्रदान करता है।
इस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर
फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड, शानमुगा हॉस्पिटल आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है। इंटीग्रेटेड रजिस्ट्री मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications