Shankh Air Airlines News: यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की सबसे नई एयरलाइन शंख एयर को अपना ऑपरेशन शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल एयरलाइन बनने के लिए शंख एयर अपने लॉन्च की पहल की तरफ बढ़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि यूपी के किन शहरों में इससे सफर शानदार बनने वाला है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिली शंख एयर एयरलाइन को मंजूरी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शंख एयरलाइन को मंजूरी मिल गई है। यह एयरलाइन के लिए उत्तर प्रदेश फोकस राज्य होगा, जिसका केंद्र लखनऊ और नोएडा होगा लेकिन आधिकारिक तौर पर उड़ानें शुरू करने से पहले एयरलाइन को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से मंजूरी की जरूरत होगी।
अप्रुवल लेटर दी गई ये जानकारी
विमानन मंत्रालय की ओर से जारी अप्रुवल लेटर में कहा गया है कि कंपनी (शंख एयर) को एफडीआई, एसईबीएल आदि के प्रासंगिक प्रावधान नियमों के साथ-साथ इस संबंध में अन्य लागू नियमों और विनियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसमें आगे ये भी कहा गया है कि कंपनी को फ्लाइट ऑपरेट करने की अनुमति तीन साल के लिए दी गई है।
इन शहरों में सफर बनेगा शानदार
शंख एयर यूपी की पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन है। इसका हब लखनऊ और नोएडा में स्थित होगा। शंख एयर उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों को देश के अन्य शहरों से जोड़ने पर ध्यान दे रहा है। इसके साथ ही, कॉम्पिटेटिव प्राइसिंग और बेहतर कस्टमर सर्विस को महत्व भी दिया जा रहा है। लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर को जोड़ने का ये काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एयरलाइन का लक्ष्य देश के प्रमुख शहरों को जोड़ना है।
सफर में मिलेगी यात्रियों को सुविधा
शंख एयलाइन के शुरू हो जाने से उन जगहों में भी कनेक्टिविटी में सुधार आ सकता है जो वर्तमान में लिमिटेड एयर ट्रैवल ऑप्शनों का सामना करते हैं। इससे पूरे भारत में लोकल कनेक्टिविटी में भी आसानी होगी। साथ ही यात्रियों को सफर अधिक सुविधाजनक होगा।
ये हैं इस एयरलाइन के डायरेक्टर
अनुराग छाबड़ा, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, कौशिक सेनगुप्ता इस शंख एयलाइन कंपनी के 3 डायरेक्टर हैं। शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से यह कंपनी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के अड्रेस पर रजिस्टर है। इसके अलावा आपको बता दें कि 11 महीने पुरानी कंपनी है। कंपनीज ऑफ रजिस्ट्रार (RoC कानपुर) में गैर सरकारी के तौर पर क्लासिफाइड इस कंपनी का शेयर कैपिटल 50 करोड़ रुपये है।
इन एयरलाइन से आगे बढ़ने पर फोकस
इंडियन एयरलाइन सेक्टर में एयर इंडिया और इंडिगो का दबदबा बरकार है। इंडियन एयरलाइन मार्केट में 63 फीसदी मौजूदगी के बावजूद इंडिगो और अधिक विस्तार पर फोकस कर रही है। इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया भी तेजी से ग्रो कर रही है। एयर इंडिया की योजना है अगले साल तक विस्तारा को इसमें शामिल करने की है, जो वर्तमान में टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के सह-स्वामित्व में है। इसके अलावा, एयर इंडिया एयरएशिया इंडिया का भी अधिग्रहण कर रही है और इसे अपनी कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
