भारत के शराब उद्योग में एक बड़ा कदम उठाते हुए, देश की जानी-मानी शराब निर्माता कंपनी रेडिको खैतान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान और ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत के साथ हाथ मिलाया है।
यह साझेदारी एक नई कंपनी DYavol Spirits के जरिए प्रीमियम क्वालिटी की शराब बनाने और बेचने के लिए की गई है। कंपनी का मकसद भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में अपने प्रोडक्ट्स पेश करना है।

साझेदारी और हिस्सेदारी का बंटवारा
इस नई कंपनी में रेडिको खैतान की हिस्सेदारी 45.5% होगी, जबकि SLAB Ventures के पास 47.5% हिस्सेदारी रहेगी। SLAB Ventures में शाहरुख खान, आर्यन ख़ान, लेटी ब्लागोएवा और बंटी सिंह पार्टनर हैं। वहीं, निखिल कामत के पास 5% हिस्सा होगा।
रेडिको खैतान के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने कहा कि यह साझेदारी ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करेगी जो दुनिया भर से बेहतरीन क्वालिटी के शराब प्रोडक्ट भारत लाएगी और यहां से उन्हें बाकी देशों में भी भेजेगी। उन्होंने साफ किया कि यह नया वेंचर उनकी मौजूदा लक्जरी शराब के कारोबार को प्रभावित नहीं करेगा।
DYavol Spirits का बैकग्राउंड
करीब तीन साल पहले शुरू हुई SLAB Ventures पहले से ही DYavol ब्रांड के तहत प्रीमियम वोडका और स्कॉच बाजार में पेश कर रही है। पहले इसका डिस्ट्रीब्युशन AB InBev करती थी। वहीं, अब ये काम रेडिको खैतान करती है। आगे की योजना है रेडिको खैतान ही इसकी मार्केटिंग और सेल्स को देखेंगी।
शाहरुख का सिर्फ नाम नहीं एक्टिव हिस्सेदारी
लेटी ब्लागोएवा स्लैब वेंचर्स की सह-संस्थापक का कहना है शाहरुख खान सिर्फ ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नहीं जुड़े हैं, बल्कि वे प्रोडक्ट डेवलपमेंट और क्वालिटी स्टैंडर्ड तय करने में भी एक्टिव भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि किसी भी ब्रांड के लिए सेलिब्रिटी की पहचान फायदेमंद हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक टिकने के लिए प्रोडक्ट्स की क्वालिटी ही सबसे बड़ा हथियार है।
खुद शाहरुख खान का कहना है कि किसी भी आइडिया को सफल बनाने के लिए मजबूत टीम और सही सोच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक का अनुभव, निखिल का जुनून और DYavol टीम की क्रिएटिव सोच मिलकर ग्राहकों के लिए ऐसा प्रोडक्ट पेश करेगी जो क्वालिटी और इनोवेशन दोनों में आगे होगा।
भारत में प्रीमियम शराब का छोटा लेकिन बढ़ता बाजार
भारत में हर साल करीब 410 मिलियन केस शराब की खपत होती है, लेकिन प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा सिर्फ 2% है। इसका मुख्य कारण है आयातित शराब पर भारी टैक्स और सीमित ग्राहक वर्ग। हालांकि, देश में करीब 15 करोड़ उपभोक्ता ऐसे हैं जो महंगी और हाई क्वालिटी वाली शराब खरीदने में सक्षम हैं। यही उपभोक्ता इस उद्योग के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
फिल्मी सितारे और शराब कारोबार
पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के कई सितारे शराब के कारोबार में निवेश कर चुके हैं। संजय दत्त और अजय देवगन Cartel Bros में पार्टनर हैं, जो महंगी व्हिस्की ब्रांड ग्लेनवॉक और ग्लेनजर्नी बेचती है। हाल ही में रणवीर सिंह ने भी ABD Maestro ब्रांड लॉन्च किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
