Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैन केवल भारत में ही नहीं है बल्कि दुनिया के कई सारे देशों में है। शाहरुख खान जितने अधिक पॉपुलर है उनके पास संपत्ति भी उतनी ही अधिक है। वे केवल फिल्मों से पैसे नहीं कमाते है इसके साथ ही शाहरुख खान के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस और आईपीएल टीम भी है तो फिर आइए जानते है इनकी संपत्ति के बारे में।
स्टॉकगो के ट्विटर अकाउंट में 24 मई को शेयर की गई जानकारी के अनुसार शाहरुख खान के पास करीब 6010 करोड़ रु की नेटवर्थ है। शाहरुख खान की खुद प्रोडक्शन कंपनी हैं। जिसका नाम रेड चिलीज एंटेनमेंट है। इसके साथ ही बायजूस में अनडिस्क्लोज्ड हैं। इसके साथ ही उनकी एक आईपीएल टीम है जिसका नाम कोलकाता नाइट राइडर्स है।

स्टॉकगो की ट्विटर पोस्ट के मुताबिक शाहरुख खान कई सारी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी है जिसके लिए वे 5 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रु तक चार्ज करते हैं इन कंपनियों में वर्लपुल, डिजनी प्लस हॉटस्टार, बिग बास्केट, बायजूस, पेप्सी, थम्सअप, फ्रूटी, ए23 आदि है।
शाहरुख खान ने कई सारे टीवी शो भी किए है। स्टॉकगो की ट्विटर पोस्ट के मुताबिक इन शो के लिए वे पर एपिसोड करीब 2.5 करोड़ रु चार्ज करते है। शाहरुख खान ने जिन टीवी शो को किए है इसमें केबीसी 3, क्या आप 5वीं पास से तेज है, जोर का झटका टोटल वाइपआउट शामिल है।
इतना ही नहीं शाहरुख खान अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में भी एक पोस्ट करने के लिए एक मोटी रकम लेते हैं। स्टॉकगो के अनुसार, वे अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में एक पोस्ट के लिए करीब 80 लाख रु से 1 करोड़ रु लेते है।
स्टॉकगो के अनुसार, शाहरुख खान की पर्सनल इन्वेट्समेंट लगभग 930 करोड़ रु से अधिक है। इनके पास जो प्रोपटीज है जिनकी कीमत करीब 500 करोड़ रु से अधिक हैं। इसमें इनके पास इंडिया में 2 घर है जिसकी कीमत करीब 215 करोड़ रु है। यूके में एक घर है जिसकी कीमत करीब 183 करोड़ रु है। इसके साथ ही किसी एक और देश में एक घर है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रु है।
इसके साथ ही शाहरुख खान के पास कई सारी कार का कलेक्शन हैं। जिनकी कीमत करीब 31 करोड़ रु है। जिसमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लैंड क्रूजर आदि शामिल है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications