Hurun India Rich List 2024: रोमांस से सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर शाहरुख खान पहली बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान करोड़ों रुपये की संपत्ति के साथ उन्होंने अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

हुरुन इंडिया में दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म प्रोड्यूसिंग इंडस्ट्री से इस बार जो लोग शामिल हुए हैं वे केवल एक्टिंग के जरिए ही राज नहीं करते हैं बल्कि अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान की कितनी संपत्ति है और उनके अलावा हुरुन इंडिया रिच लिस्ट कौन-कौन से सेलेब्स शमिल हैं।
इतनी है शाहरुख खान की संपत्ति (Shah Rukh Khan Net Worth)
शाहरुख खान पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और उनकी कुल संपत्ति 7300 करोड़ रुपये है। उनके रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस ने कई सक्सेसफुल फिल्मों का निर्माण किया है। हुरुन इंडिया के अनुसार, शाहरुख खान की संपत्ति आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाईट राइर्स के चलते भी बढ़ी है जो कि एक सफल फ्रैंचाइजी है।
ये भी हैं इस लिस्ट में शामिल
इस लिस्ट में पहले नंबर पर गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी और कई सारे अरबपति शामिल है। शाहरुख खान के बाद इस लिस्ट में एक्ट्रेस जूही चावला हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ऑनर हैं वह भी इसमें शामिल हैं। जूही चावला की संपत्ति 4,600 करोड़ रुपये है, जिससे वे सिल्वर स्क्रीन के दिग्गजों में दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जिसमें उनके सफल एथलेटिक ब्रांड, एचआरएक्स का योगदान है और ऋतिक रोशन सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में भी दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 32.3 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्चन और करण जौहर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
हुरुन इंडिया ने शेयर किया ये पोस्ट
हुरुन इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की लिस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा हुआ है, 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट लॉन्च, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है, जो 2024 में 7% की वृद्धि दर का दावा करता है, इसलिए इस विस्तार के प्रमुख चालकों को उजागर करना महत्वपूर्ण है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications