नई दिल्ली, जुलाई 12। केंद्र सरकार बहुत सारी लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। राज्य सरकार भी अपने स्तर पर योजना चला कर राज्य के लोगों को लाभ पहुंचा रही है। केंद्र सरकार द्वरा एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है। जिसमे ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेटियों की शादी पर 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ केवल अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को ही दिया जाता है।
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना क्या है
8 अगस्त साल 2017 को भारत सरकार की ओर से यह योजना शुरु की गई थी। इस योजना में अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसमें मुस्लिम समाज की लड़कियों को ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद शादी के समय 51 हजार की प्रोत्साहन सहायता राशि दी जाती है ताकि उनके परिवार वालों को कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा अल्पसंख्यकों की सूची में शामिल समाज की अन्य बेटियों भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। जो जैन, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, और पारसी समाज के अंतर्गत आते हैं।
प्रधानमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए पात्रता क्या हैं
प्रधानमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ तभी मिलेगा जब पुत्री ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर लेगी। अल्पसंख्यक समाज जिसमें जैन, ईसाई, मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध और पारसी आते हैं, इन समाज की लड़कियों को इस योजना की पात्र होंगी। इस योजना का लाभ उसी बेटी को मिलेगा जिसे स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति का लाभ मिला हो।
आवेदन के लिए किन डाक्यूमेंट की जरूरत होगी
1. बेटी का मूल निवास प्रमाण पत्र
2. बेटी का आधार कार्ड
3. बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र स्कूल
4. कॉलेज की ग्रेजुएशन तक की मार्कशीट
5. परिवार का राशन कार्ड जिसमें बेटी का नाम हो।
6. माता-पिता के बैंक खाते का विवरण इसके लिए बैंक पासबुक की फोटो-कॉपी
शादी शगुन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
1. इसके लिए आपको https://www.india.gov.in/ पर लॉगइन करना होगा।
2. उसके बाद आपको स्कॉलरशिप ऑप्शन का चुनना होगा।
3. उसके बाद शादी शगुन योजना फॉर्म का सेलेक्ट करना होगा।
4. अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होंगी।
5. फार्म के साथ डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करके फॉर्म को सब्मिट कर दें।
6. फॉर्म सब्मिट करने के बाद स्कॉलरशिप पावती ले।
7. इस तरह आप प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के तहत आपकी आवेदन की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
