Shaadi.com IPO: ऑनलाइन शादी मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म Shaadi.com शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा है। कंपनी को चलाने वाली People Interactive India Pvt. Ltd. ने आईपीओ लाने के विकल्पों पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

शार्क टैंक इंडिया के जज और Shaadi.com के फाउंडर-सीईओ अनुपम मित्तल भी इस लिस्टिंग के जरिए मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। हाल ही में शो के एक और जज पीयूष बंसल ने अपनी कंपनी Lenskart के IPO की दिशा में कदम बढ़ाए थे।
IPO के लिए शुरुआती बातचीत शुरू
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक Shaadi.com ने IPO की संभावनाओं पर कुछ इंवेस्टमेंट बैंकों से चर्चा की है। फिलहाल बातचीत शुरुआती स्तर पर है और अभी कंपनी ने किसी भी सलाहकार या बैंक को आधिकारिक रूप से नियुक्त नहीं किया है। लेकिन यह साफ है कि कंपनी अपने पब्लिक ऑफर की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।
मैरिज मैचमेकिंग मार्केट में बड़ी कंपनी
Shaadi.com देश की सबसे पुरानी और लोकप्रिय डिजिटल मैट्रिमोनियल सर्विस कंपनियों में से एक है। इसका सीधा मुकाबला इन दिग्गजों से है Matrimony.com Ltd, Jeevansathi.com जिसकी पैरेंट कंपनी Info Edge India Ltd. है
प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने प्रोफाइल बनाते हैं और अपनी पसंद के अनुसार जीवनसाथी की तलाश करते हैं। बातचीत, मैचिंग और प्रीमियम सर्विसेज इसकी मुख्य आय का स्रोत हैं।
IPO मार्केट में लगातार तेजी
भारत में इस समय IPO का बाजार बेहद सक्रिय है। इस साल अब तक कंपनियां 19 बिलियन डॉलर से ज्यादा राशि IPO के जरिए जुटा चुकी हैं। अगर यह रफ्तार जारी रही तो देश पिछले साल के लगभग 21 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है। ऐसे माहौल में Shaadi.com जैसी पुरानी और भरोसेमंद कंपनी की एंट्री IPO बाजार को और मजबूत बनाएगी।
कंपनी का क्या होगा अगला कदम?
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में कंपनी अपना वैल्यूएशन तय करेगी। सही समय चुनने के लिए बाजार की स्थिति देखेगी। आधिकारिक लीड मैनेजर और बैंकर्स नियुक्त करेगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो Shaadi.com अगले कुछ समय में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
