नई दिल्ली, मई 22। अगर आप सस्ता सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने 17 मई से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम की शुरुआत की थी, जिसमें सस्ता सोना बेचा गया। अगर आप एसजीबी स्कीम 2021-22 की पहली सीरीज में सस्ता सोना खरीदने से चूक गए हैं तो बहुत जल्द आपको एक बार फिर से ऐसा मौका मिलने जा रहा है। आरबीआई की तरफ से एक बार फिर से सस्ता सोना बेचा जाएगा। 24 मई से एसजीबी स्कीम फिर से शुरू होने जा रही है। मगर इस बार पहली सीरीज से थोड़ा महंगा सोना मिलेगा। आइए जानते हैं स्कीम में 1 ग्राम सोने की कीमत क्या होगी।
कितना होगी सोने की कीमत
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज 17 मई से लेकर 21 मई तक के लिए खुली थी, जिसमें एक ग्राम सोने की कीमत 4777 रु थी। मगर अब जो दूसरी सीरीज 24 मई से खुलने जा रही है, उसमें 4842 रु प्रति ग्राम सोना बेचा जाएगा। इस सीरीज में 28 मई तक सस्ता सोना खरीदने का मौका होगा। विशेष रूप से सोने की हाजिर कीमतें उपलब्ध नहीं हैं और एमसीएक्स पर डॉलर में कमजोरी से सोने में अब तेजी जारी है।
कैसे होती है सोने की कीमत तय
एसजीबी में सोने का दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिनों के 999 शुद्धता वाले सोने की सिम्पल एवरेज क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय की जाती है। इस बार यह दाम 4842 रु तय हुआ है। इन एसजीबी को आप कमर्शियल बैंकों, एसएचसीआईएल, एक्सचेंजों आदि पर उपलब्ध होंगे। आप इन जगहों से एसजीबी खरीद सकते हैं।
2015 में हुई थी शुरुआत
एसजीबी की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भारतीय सोने की बचत को सोने के निवेश के रूप में आगे बढ़ाना था। इसके अलावा अन्य सोने के निवेशों के विपरीत, इन गोल्ड बॉन्ड्स पर आपको ब्याज इनकम मिलती है।
जानिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की डिटेल
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह का पेपर गोल्ड होता है। इसे सरकार आरबीआई के जरिए खरीदारों को ऑनलाइन गोल्ड बेचती या आवंटित करती है। आप कम से कम 1 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 8 वर्ष के लिए किया जाता है। मगर आप 5 साल के बाद अपना निवेश किया पैसा निकाल सकते हैं। अगर आप 5 साल या उसके बाद अपना निवेश नहीं निकालते हैं, तो सरकार 8 साल पूरा होने पर 24 कैरेट गोल्ड के हिसाब से पैसा आपके बैंक खाते में भेज देगी।
क्यों करें निवेश
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के 3 बड़े फायदे हैं। पहला फायदा है कि यह गोल्ड 50 रुपये प्रति ग्राम और 500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता खरीदा जा सकता है। हालांकि यह फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। दूसरा फायदा है कि यहां पर आप जितने रुपये का गोल्ड बांड खरीदेंगे, उस पर सालाना आपको 2.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा तीसरा और सबसे बड़ा फायदा है कि आरबीआई इसके 24 कैरेट का होने की गांरटी देती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications