नई दिल्ली, अगस्त 17। आज शेयर बाजार में तेजी के नए रिकॉर्ड साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 209.69 अंक की तेजी के साथ 55792.27 अंक के स्तर पर रिकॉर्ड क्लोजिंग की। वहीं निफ्टी 51.60 अंक की तेजी के साथ 16614.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,288 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,141 शेयर तेजी के साथ और 2,027 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 120 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 74.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 832.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 634.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 46 रुपये की तेजी के साथ 1,413.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 437 रुपये की तेजी के साथ 18,732.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 57 रुपये की तेजी के साथ 2,483.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 744.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 692.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 297.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 139.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 1,000.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव

Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा

Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें

शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी?



Click it and Unblock the Notifications