नयी दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों बड़े इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, अपने-अपने नये ऑल टाइम हाई तक चढ़े। आज सुबह सेंसेक्स पहली बार 41,000 के ऊपर खुला और कारोबार के दौरान 41,120.28 के अब तक के सबसे ऊँचे स्तर तक उछला। वहीं एनएसई का निफ्टी भी जून में बनाये गये 12,103.05 के पिछले रिकॉर्ड स्तर को पार करते हुए 12,132.45 के ऑल टाइम हाई स्तर तक ऊपर गया। मगर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। कारोबार के आखरी घंटे में बाजार में बिकवाली हावी हो गयी, जिससे दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 41,000 के नीचे आकर 67.93 अंकों या 0.17% की कमजोरी के साथ 40,821.30 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.05 अंकों या 0.30% की गिरावट के साथ 12,037.70 पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स में करीब 180 अंकों की गिरावट आ गयी थी, मगर यह निचले स्तर से थोड़ी वापसी करने में कामयाब रहा। अंत में सिर्फ बैंक शेयर ही मजबूत स्थिति में बंद हुए, जिससे निफ्टी बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड हाई स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। दोनों जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स ने अपना ऑल टाइम हाई स्तर छू लिया।

बैंक शेयरों के अलावा बाकी शेयरों की हुई पिटाई
आज बैंक के अलावा बाकी सभी शेयरों में खूब बिकवाली हुई, जिसके चलते बाकी सभी सेक्टोरल इंडाइसेज लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों पर नजर डालें तो आईसीआईसीआई बैंक में 2.62%, इंडसइंड बैंक में 1.46%, टाटा स्टील में 1.17%, आईटीसी में 0.52%, एचडीएफसी में 0.52% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.36% की मजबूती आयी। वहीं सेंसेक्स के ही कई बड़े शेयरों में काफी बिकवाली हुई, जिससे इन शेयरों में कमजोरी आयी। इनमें भारती एयरटेल में 4.34%, पावर ग्रिड में 2.26%, सन फार्मा में 1.75%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.67%, टीसीएस में 1.60% और मारुति सुजुकी में 1.52% की कमजोरी दर्ज की गयी।
स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी
सेंसेक्स और निफ्टी के साथ-साथ स्मॉल और मिडकैप शेयर सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की कमजोरी देखने को मिली। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.85% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.42% की गिरावट आयी। बाजार में गिरावट का मुख्य कारण मुनाफावसूली माना जा रहा है। यानी निवेशकों ने ऊँचे स्तरों पर मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली की, जिससे बाजार गिर गया।
यह भी पढ़ें - जुलाई-सितंबर में घटी घरों की बिक्री, एनसीआर में तगड़ी गिरावट
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
