
Stock Market Closing : बजट के दौरान तेजी दिखा रहा शेयर बाजार बजट के बाद अपनी दिशा खो बैठा। आज Share Market में उल्टी चाल नजर आई। जहां सेंसेक्स करीब 158.18 अंक की तेजी के साथ 59,708.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.85 अंक की गिरावट के साथ 17,616.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,649 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,273 शेयर तेजी के साथ और 2,269 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 107 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 109 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 119 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 39 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 40 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया बिना किसी घटबढ़ के 81.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
इंडियन होटल्स का शेयर आज 326.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 8.54 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
चोला इंवेस्ट का शेयर आज 749.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 6.06 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
डिस्कॉन टेक का शेयर आज 2,806.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 4.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
जिंदल स्टील का शेयर करीब आज 608.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 4.23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
गुजरात गैस का शेयर आज 472.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 3.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
निफ्टी के टॉप लूजर
अदानी इंटरप्राइजेज का शेयर आज 2,135.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 28.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
अदानी पोर्ट का शेयर आज 495.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 19.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
अम्बुजा सीमेंट का शेयर करीब 334.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 16.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयर में आज 401.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 11.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर आज 515.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 10.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।

जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications