नई दिल्ली, फरवरी 1। बजट पेश होते ही शेयर बाजार को पंख लग गए हैं। दोपहर में जहां निफ्टी 238.90 की तेजी के साथ 17578.70 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 871.23 अंक की तेजी के साथ 58885.40 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं इससे पहले शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 658.69 अंक की तेजी के साथ 58672.86 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 192.50 अंक की तेजी के साथ 17532.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,582 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,107 शेयर तेजी के साथ और 404 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 71 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 80 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 154 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 147 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

निफ्टी के टॉप गेनर
- आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 806.85 रुपये के स्तर पर खुला।
- ब्रिटानिया का शेयर करीब 70 रुपये की तेजी के साथ 3,605.30 रुपये के स्तर पर खुला।
- इनफोसिस का शेयर करीब 33 रुपये की तेजी के साथ 1,775.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 888.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- सन फार्मा का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 852.20 रुपये के स्तर पर खुला।
SIP : 2100 रुपये से शुरू करें निवेश, हो जाएगा 1 करोड़ रु
निफ्टी के टॉप लूजर
- बीपीसीएल का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 395.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- आईओसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 126.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- टाटा मोटर्स का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 513.25 रुपये के स्तर पर खुला।
- ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 174.90 रुपये के स्तर पर खुला।
- डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 4,326.40 रुपये के स्तर पर खुला।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में धमाका! Sensex 800 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 22,800 के पार

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Stock Market Today: शेयर बाजार में 4 कारणों से जोरदार तेजी, एक्सपर्ट्स से समझिए आगे क्या होगा?

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications