मुम्बई। आज बुधवार यानी 25 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी तेजी के साथ हुई। आज सेंसेक्स करीब 1,861.75 अंक की तेजी के साथ 28535.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 516.80 अंक की तेजी के साथ 8317.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2356 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1207 शेयर तेजी के साथ और 994 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 155 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। माना जा रहा है शेयर बाजार में यह तेजी भारत और अमेरिका में घोषित किए गए राहत पैकेज के बाद आई है।

प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ी तेजी
प्रतिशत के लिहाज से आज 11 साल की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। निफ्टी को बढ़ाने में आज रिलायंस का 110 प्वाइंट का योगदान रहा। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही। बैंक निफ्टी 1374 प्वाइंट चढ़कर 18,481 पर बंद हुआ है।
ज्यादातर इंडेक्स में रही तेजी
बीएसई का मिड कैप इंडेक्स करीब 4 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स करीब 2.85 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं। वहीं तेल-गैस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 3.56 फीसदी की ऊछाल के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप गेनर
रिलायंस का शेयर करीब 139 रुपये की तेजी के साथ 1,082.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 51 रुपये की तेजी के साथ 451.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 137 रुपये की तेजी के साथ 1,290.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल क शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 292.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 89 रुपये की तेजी के साथ 856.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
यस बैंक का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 29.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 301.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 124.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 77.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 147.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : मोबाइल : एक बार रिचार्ज कराएं, साल भर की छुट्टी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
