नई दिल्ली, मार्च 7। रूस-यूक्रेन विवाद के चलते आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 1463.57 अंक की गिरावट के साथ 52870.24 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 424.40 अंक की गिरावट के साथ 15821.00 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,840 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 580 शेयर तेजी के साथ और 2,141 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 119 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 54 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 102 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 126 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 193 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

निफ्टी के टॉप गेनर
कोल इंडिया का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 186.80 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 169.55 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 598.55 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 1,297.60 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्ले स्टील का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 635.35 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 89 रुपये की गिरावट के साथ 2,250.00 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 62 रुपये की गिरावट के साथ 1,415.20 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 132 रुपये की गिरावट के साथ 2,605.70 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 27 रुपये की गिरावट के साथ 661.30 रुपये के स्तर पर खुला।
एचढीएफसी का शेयर करीब 74 रुपये की गिरावट के साथ 2,143.80 रुपये के स्तर पर खुला।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

निवेशकों के लिए अच्छी खबर, Tata AIA Life ने लॉन्च किया Global Equity Fund, जानें क्या है फायदा

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications