आज लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी से प्रमुख घरेलू सूचकांक लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए।
नई दिल्ली: आज लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी से प्रमुख घरेलू सूचकांक लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 259.33 अंक यानी 0.55 फीसद की बढ़त के साथ 47,613.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.43 फीसद की तेजी के साथ 13,932.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आईटी और बैंकिंग सेक्टर के इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। हालांकि, अन्य सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.41 फीसद का उछाल देखने को मिला। एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.06 फीसद, टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.95 फीसद और एचडीएफसी के शेयरों में 1.92 फीसद की तेजी देखने को मिली। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एशियन पेंट और टीसीएस के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।
जबकि दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया के शेयर सबसे अधिक 1.74 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा एनटीपीसी, पावरग्रिड, डॉक्टर रेड्डीज, रिलायंस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, भारती एयरटेल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनजर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
सोमवार को बाजार का हाल
बता दें कि वैश्विक बाजारों में तेजी का अनुसरण करते हुए सोमवार को भी प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 361.93 अंक या 0.77 फीसदी बढ़कर 47,335.47 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 110.55 अंक या 0.80 फीसदी चढ़कर 13,859.80 के नए शिखर पर पहुंच गया था।
आज हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 225.30 अंक (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 47,579.05 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.47 फीसदी (65.80 अंक) ऊपर 13,939 के स्तर पर खुला था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications