नई दिल्ली, जून 2। शेयर बाजार में अगर आप 50,000 अंक के स्तर से डर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। कहा गया है कि मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आगले दस साल में 2 लाख अंक का स्तर छू सकता है। इस वक्त सेंसेक्स 52,000 अंक के ऊपर चल रहा है। इस प्रकार यह अगले दस साल में आज के स्तर से करीब चार गुना हो जाएगा। ऐसे में माना जा सकता है कि अगर शेयर बाजार में सही कंपनियों में निवेश किया जाए तो बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आइये जानते हैं सेंसेक्स को 2 लाख अंक तक जाने की संभावना किसने जताई है।
रामदेव अग्रवाल ने कहा है ऐसा
मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 2 लाख अंक के स्तर को छू सकता है, यह बात शेयर बाजार के विशेषज्ञ और मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कही है। इन्होंने अनुमान जताया है कि 10 साल में सेंसेक्स 2 लाख अंक के स्तर को भी पार कर सकता है। इनका यह अनुमान अपनी रिसर्च पर आधारित है।
जानिए ऐसा क्यों होगा
मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा है कि भारत 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उनका कहना है कि सेंसेक्स की सालाना बढ़ोतरी अभी के हिसाब से 15 फीसदी सीएजीआर रहने की उम्मीद है। हालांकि भारत की जीडीपी को लेकर उनका अनुमान ज्यादा ही बड़ा है। उनका कहना है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 12 फीसदी से लेकर 13 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। ऐसे में सेंसेक्स क्यों सालाना 15 फीसदी बढ़ सकता है, अपने इस अनुमान को लेकर उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना महामारी के बावजूद पिछले 10 सालों में सेंसेक्स की सालाना ग्रोथ 11 फीसदी सीएजीआर की रही है। ऐसे में आगे यह आसानी से 15 फीसदी रह सकती है। अगर सेंसेक्स की ग्रोथ अगले 10 साल तक हर साल औसतन 15 फीसदी रहती है, तो सेंसेक्स आसानी से 2 लाख अंक का स्तर पर पार कर जाएगा।
1 लाख अंक का स्तर सेंसेक्स 2024 में छू लेगा
2017 में इलियट वेव इंटरनेशनल के मार्क गैलासीवस्की ने कहा था कि 2024 तक सेंसेक्स 1 लाख अंक का स्तर छू सकता है। उस वक्त सेंसेक्स 30,750 अंकों के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 2014 में कार्वी पोर्टफोलिया मैनेजमेंट सर्विसेस के प्रमुख वरुण गोयल ने तो 2020 तक ही सेंसेक्स के 1 लाख तक पहुंचने की संभावना जताई थी। वहीं भारत के जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला भी कुछ ऐसा ही बोल चुके हैं।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications