
Stock Market Closing : शेयर बाजार में नए साल की शुरुआत बहुत ही खराब साबित हुई है। आज ट्रेडिंग का पहला खत्म हुआ है और शेयर बाजार आज भी टूट कर बंद हुआ। आज लगातार तीसरा दिन है, जब शेयर में गिरावट दर्ज हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 452.90 अंक की गिरावट के साथ 59900.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 132.70 अंक की गिरावट के साथ 17859.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,638 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,435 शेयर तेजी के साथ और 2,070 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 133 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 107 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 31 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 202 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 148 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 82.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
ब्रिटानिया का शेयर करीब 46 रुपये की तेजी के साथ 4,359.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 1,264.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 23 रुपये की तेजी के साथ 2,536.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 344.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 3,642.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
टीसीएस का शेयर करीब 100 रुपये की गिरावट के साथ 3,211.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 728.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 34 रुपये की गिरावट के साथ 1,181.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 1,430.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 986.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications