Stock Market Gain Today: शेयर बाजार में आज 20 जून को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में तगड़ी रैली दर्ज किया जा रहा. मार्केट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद खरीदारी है. ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं.
शेयर बाजार में तेजी
सेंसेक्स 81,361 के पिछले क्लोजिंग के मुकाबले आज 81,354 पर खुला. फिलहाल 800 अंक या 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर 82,186 का इंट्राडे हाई टच किया. इसी तरह निफ्टी 50 भी पिछले क्लोजिंग 24,793 के मुकाबले 24,787 पर खुला. इंडेक्स 1 फीसदी बढ़त के साथ 25,040 का इंट्राडे हाई टच किया.
BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी सेशन के दौरान आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. बाजार में तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी पिछले सेशन में करीब 443 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 446 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया. यानी निवेशकों को एक ही सेशन में करीबन 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है.

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के फैक्टर्स
- लगातार तीन दिनों की बिकवाली के बाद बाजार में निचले स्तरों से खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है. एनलिस्ट्स के मुताबिक इनवेस्टर्स सस्ते वैल्युएशंस की वजह से शेयरों में खरीदी कर रहे.
- इनवेस्टर्स इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम की उम्मीद पर शॉर्ट कवरिंग कर रहे. हालांकि, एनलिस्ट्स मान रह हैं कि अगर तनाव और बढ़ता है, तो बाजार में फिर से बिकवाली देखी जा सकती है.
- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का भी मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है. क्योंकि शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे घरेलू बाजार की सेंटीमेंट को बढ़ावा मिला. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गईं.
- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने डॉलर इंडेक्स में गिरावट के बीच लगातार तीन सेशंस से भारतीय इक्विटी में खरीदारी की है. इसके तहत 19 जून को एफपीआई ने कैश में 934.62 करोड़ रुपए की भारतीय इक्विटी खरीदी.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
