नयी दिल्ली। सेंसेक्स रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। नवंबर सीरीज के आखरी दिन गुरुवार को एक बार फिर सेंसेक्स नये ऑल टाइम हाई लेवल को छूने में कामयाब रहा। वहीं आज निफ्टी ने भी अपना आज तक का सबसे ऊँचा भाव छू लिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सुबह रिकॉर्ड स्तरों पर खुले थे, जिसके बाद पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी से बाजार सूच्कांकों को काफी सहारा मिला। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से की जा रही खरीदारी से बाजार को ऊपर चढ़ने में मदद मिली। दरअसल इकोनॉमिक्स रिफॉर्म्स की उम्मीद के चलते भी निवेशक शेयर बाजार में खुल कर दाँव लगा रहे हैं। सेंसेक्स सुबह करीब 140 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 41,161.54 पर खुला और कारोबार के दौरान 41,163.79 के ऑल टाइम हाई तक उछला। आखिर में सेंसेक्स 109.56 अंकों या 0.27% की बढ़ोतरी के साथ 41,130.17 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.45 अंकों या 0.42% की मजबूती के साथ 12,151.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी भी 12,158.80 के अपने सबसे ऊँचे स्तर तक चढ़ा।

इन लार्ज कैप शेयरों ने दिखाया दम
आज के कारोबार में सेंसेक्स की लार्ज कैप कंपनियों में से इंडसइंड बैंक में 2.68%, आईसीआईसीआई बैंक में भी 2.68%, यस बैंक में 2.64%, टाटा स्टील में 2.53%, एसबीआई में 1.56% और टीसीएस में 1.16% की मजबूती आयी। वहीं सेंसेक्स के जिन बड़े शेयरों पिटाई हुई उनमें हीरो मोटोकॉर्प में 2.13%, एचडीएफसी में 1.13%, एचडीएफसी बैंक में 1.01%, बजाज ऑटो में 0.84%, टाटा मोटर्स में 0.57% और मारुति सुजुकी में 0.53% की कमजोरी दर्ज की गयी। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी नया कीर्तिमान अपने नाम किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली कंपनी बन गयी। बाजार बंद होने के वक्त रिलायंस की बाजार पूँजी 10,01,555.42 करोड़ रुपये रही।
स्मॉल और मिडकैप शेयरों भी चमके
सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही स्मॉल और मिडकैप शेयर सूचकांकों में भी ज्यादा देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप में 0.97% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.45% की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.96% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.63% की मजबूती दर्ज की गयी। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें - आप पेटीएम वॉलेट से भी कर सकते हैं फास्टैग रिचार्ज, जानिये कैसे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
