Stock Market Closing: आज Share Market में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 180.96 अंक की गिरावट के साथ 65252.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.30 अंक की गिरावट के साथ 19386.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं आज लगातार चौथे दिन जियो फाइनेंशियल के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा रहा। आज जियो फाइनेंशियल का शेयर 213.45 रुपये के स्तर पर खुला और इसी स्तर पर बंद हो गया। इसमें 11.20 रुपये की गिरावट रही है। आज एनएसई पर इस शेयर में करीब 27 करोड़ से ज्यादा शेयरों की ट्रेड हुई है।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,780 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,785 शेयर तेजी के साथ और 1,828 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 167 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 264 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 23 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 267 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 192 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 82.57 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप गेनर
बीपीसीएल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 351.25 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट का शेयर करीब 57 रुपये की तेजी के साथ 3,225.60 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 1,425.15 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 1,423.60 रुपये के स्तर पर खुला।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 30 रुपये की तेजी के साथ 4,542.80 रुपये के स्तर पर खुला।
शेयर बाजार के टॉप लूजर
रिलायंस का शेयर करीब 42 रुपये की गिरावट के साथ 2,479.80 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 173.10 रुपये के स्तर पर खुला।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 246.30 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्ल स्टील का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 787.90 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,778.05 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications