मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 13 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी तेजी के साथ हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 1325.34 अंक की तेजी के साथ 34103.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 433.5 अंक की तेजी के साथ 10023.65 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही 3000 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ खुला और कुछ ही मिनट में लोअर सर्किट लग गया। इसके बाद बीएसई और एनएसई में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोक दी गई। बाद में ट्रेडिंग शुरू हुई और अंत में शेयर बाजार 1300 से ज्यादा अंक चढ़कर बंद हुआ। इस प्रकार आज सेंसेक्स में करीब 4500 अंक का उतार चढ़ाव दर्ज किया गया। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई में करीब 1261 शेयर तेजी के साथ 1125 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 162 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ 73.91 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

आज लगा था शेयर बाजार में लोअर सर्किट
इससे पहले आज शेयर बाजार में सुबह खुलते ही लोअर सर्किट लगने के चलते कारोबार रोक दिया गया। ऐसा शेयर बाजार में बहुत ही कम होता है। आमतौर पर यह शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आज काफी साल के बाद शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा है। आज जैसे ही निफ्टी 959 अंक गिरा लोअर सर्किट लग गया और शेयर बाजार में कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दिया गया।
13 मार्च 2020 को लोअर सर्किट का स्तर
-10 फीसदी गिरावट यानी 959.00 अंक
-15 फीसदी यानी 1438.50 अंक
-20 फीसदी यानी 1918.05 अंक
-एनएसई में लोअर सर्किट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
https://www1.nseindia.com/products/content/equities/equities/circuit_breakers.htm
निफ्टी के टॉप गेनर
एसबीआई का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 242.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 326.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 191 रुपये की तेजी के साथ 2,066.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 32 रुपये की तेजी के साथ 376.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 384.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
यूपीएल का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 410.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 182.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 574 रुपये की गिरावट के साथ 14,991.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 46 रुपये की गिरावट के साथ 1,797.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 47 रुपये की गिरावट के साथ 2,763.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर सर्किट, रुक जाता है कारोबार


Click it and Unblock the Notifications