Stock Market Closing: आज Share Market में तेजी का दिन रहा। वहीं सेंसेक्स ने आज 63,588 अंक के स्तर का नया ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि बाद में सेंसेक्स की यह तेजी बरकरार नहीं रही। अंत में सेंसेक्स करीब 195.45 अंक की तेजी के साथ 63523.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.10 अंक की तेजी के साथ 18856.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,641 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,766 शेयर तेजी के साथ और 1,748 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 127 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 244 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 25 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 200 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 118 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 82.08 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 258.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 160.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 1,635.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 2,702.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 749.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 420.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट 758.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 1,374.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
देवी लैब का शेयर करीब 57 रुपये की गिरावट के साथ 3,509.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 447.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications