Share Market : रेपो रेट न बढ़ने के बाद Sensex 144 अंक बढ़कर बंद

Stock Market Closing

Stock Market Closing : आज आरबीआई ने रेपो रेट को नहीं बढ़ाया। हालांकि माना जा रहा था कि रेपो रेट में कुछ बढ़त होगी। लेकिन फैसला आने के बाद शेयर बाजार में तेजी आनी शुरू हो गई। अंत में सेंसेक्स करीब 143.66 अंक की तेजी के साथ 59832.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.20 अंक की तेजी के साथ 17599.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,636 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,387 शेयर तेजी के साथ और 1,141 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 108 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 102 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 36 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 436 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 96 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 82.88 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर

अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 56 रुपये की तेजी के साथ 1,754.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 171 रुपये की तेजी के साथ 5,932.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 437.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 1,303.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 1,012.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप लूजर

एचसीएल टेक का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 1,091.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 150.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 875.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 851.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 1,092.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।

Best 10 stocks, जिन्होंने Share Market में मचा दी धूम, एक महीने में कर दिया पैसा डबल | Good Returns

Stock Market Closing

जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर

शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+