शेयर बाजार की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। नए शिखर पर खुलने के बाद सेंसेक्स आज यानी बुधवार को नुकसान के साथ बंद हुआ।
नई दिल्ली: शेयर बाजार की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। नए शिखर पर खुलने के बाद सेंसेक्स आज यानी बुधवार को नुकसान के साथ बंद हुआ। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और टीसीएस के साथ-साथ आईटी और एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में भारी बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए।

सेंसेक्स 263.72 अंक टूटकर बंद
बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 263.72 अंक यानी 0.54 फीसद लुढ़ककर 48,174.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 53.20 अंक यानी 0.37 फीसद की गिरावट के साथ 14,146.30 अंक के स्तर पर बंद हआ। निफ्टी पर आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एचयूएल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन, श्री सीमेंट्स, गेल, हिंडाल्को और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
इससे पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 48,437.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ 48,616.66 अंक के स्तर पर खुला। लेकिन उसके बाद मुनाफावसूली के दबाव के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स पर भी आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.86 फीसद की गिरावट देखे को मिली। रिलायंस के शेयर 2.64 फीसद तक टूट गए। वहीं, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टीसीएस, बजाज ऑटो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, बजाज फिनजर्व, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और मारुति के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट, एनटीपीसी, डॉक्टर रेड्डीज और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.34 फीसद की तेजी देखने को मिली। कारोबारियों का कहना है कि रिकॉर्ड स्तर पर मुनाफावसूली से भी शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और हांगकांग में शेयर बाजार हरे निशान जबकि टोक्यो और सिओल में लाल निशान के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
