मुम्बई। आज मंगलवार यानी 9 मार्च 2021 को शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। आज जहां सेंसेक्स करीब 584.41 अंक की तेजी के साथ 51025.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 142.20 अंक की तेजी के साथ 15098.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,193 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,266 शेयर तेजी के साथ और 1,729 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 198 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 72.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 47 रुपये की तेजी के साथ 971.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 63 रुपये की तेजी के साथ 1,978.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 1,562.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 625.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 67 रुपये की तेजी के साथ 2,577.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
बीपीसीएल का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 445.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 706.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 149.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 100.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 216 रुपये की गिरावट के साथ 216.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications