मुम्बई। आज मंगलवार यानी 2 मार्च 2021 को शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। आज जहां सेंसेक्स करीब 447.05 अंक की तेजी के साथ 50296.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.60 अंक की तेजी के साथ 14919.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,177 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,860 शेयर तेजी के साथ और 1,148 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 169 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 73.36 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 345.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 860.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 720.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 430.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 112.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 113.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 42 रुपये की गिरावट के साथ 2,564.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 49 रुपये की गिरावट के साथ 4,404.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 225.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 153.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications