नई दिल्ली, जनवरी 31। सरकार की तरफ से पेश किए गए शानदार आर्थिक सर्वे के चलते आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 813.94 अंक की तेजी के साथ 58014.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 237.80 अंक की तेजी के साथ 17339.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,686 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,862 शेयर तेजी के साथ और 1,673 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 151 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 198 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 21 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 462 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 408 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 43 पैसे की मजबूती के साथ 74.61 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 68 रुपये की तेजी के साथ 1,479.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 517.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 397.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 572.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 491 रुपये की तेजी के साथ 15,689.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 872.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 41 रुपये की गिरावट के साथ 1,857.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 776.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 159.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 2,273.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में धमाका! Sensex 800 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 22,800 के पार

Stock Market Bloodbath: शेयर मार्केट में आज 'रेड' फ्राइडे, Nifty और Sensex धड़ाम!

Stock Market Today: शेयर बाजार में 4 कारणों से जोरदार तेजी, एक्सपर्ट्स से समझिए आगे क्या होगा?

Asian Stock Market: एशियाई बाजार में भूचाल! जापान से कोरिया तक गिरावट, क्या भारत में भी होगा गिरावट का दिन?

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Silver Price Today: 21 मार्च को चांदी की कीमतों में क्या बदलाव हुआ? जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications