Share Bazar News: आज आखिरी घंटे की बिकवाली के कारण भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में तेजी से गिरावट आई, क्योंकि निवेशक सप्ताह के अंत में आरबीआई पॉलिसी के नतीजे और चालू अर्निंग सीजन से पहले सतर्क हो गए थे। निवेशक आरबीआई दर में कटौती के संकेतों और मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान के लिए 8 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं नवंबर और दिसंबर में मजबूत खरीदारी के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) जनवरी में मजबूत डॉलर और वैश्विक बांड पैदावार में वृद्धि के कारण शुद्ध विक्रेता बन गए हैं।
आज जहां सेंसेक्स करीब 354.21 अंक की गिरावट के साथ 71731.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.10 अंक की गिरावट के साथ 21771.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 4,097 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,832 शेयर तेजी के साथ और 2,118 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 541 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 31 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 574 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 319 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 14 पैसे की कमजोरी के साथ 83.06 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 48 रुपये की तेजी के साथ 926.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 440.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 47 रुपये की तेजी के साथ 1,463.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 1,433.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 574.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
यूपीएल का शेयर करीब 60 रुपये की गिावट के साथ 474.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 240 रुपये की गिरावट के साथ 6,608.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 1,113.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 563.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 1,614.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?



Click it and Unblock the Notifications