नई दिल्ली, अगस्त 3। आज शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 872.73 अंक की तेजी के साथ 53823.36 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 245.60 अंक की तेजी के साथ 16130.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,376 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,732 शेयर तेजी के साथ और 1,508 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 136 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 74.28 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
120 ट्रेडिंग डे में निफ्टी हो गया 15000 अंक से 16000 अंक के पार
निफ्टी को 16000 अंक का आंकड़ा पार करन में 120 ट्रेडिंग डे लगे हैं। पहली बार 5 फरवरी 2021 को निफ्टी 15000 अंक के पार निकला था। इसके बाद आज यानी 3 अगस्त 2021 को निफ्टी 16000 अंक के पार निकलने में सफल रहा है।

जानिए शेयर बाजार में तेजी की वजह
जानकारों का मानना है कि मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़ों से शेयर बाजार को सपोर्ट मिलता लग रहा है। जुलाई-21 में जीएसटी की वसूली 1.16 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इससे इकोनॉमी में रिकवरी की उम्मीद ज्यादा हो गई है। कोर सेक्टर का आउटपुट भी जून 2021 में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी बढ़ा है। वहीं निर्यात के आंकड़े भी अच्छे नजर आ रहे हैं।
लेकिन ये हैं खतरें
वहीं कुछ जानकार इस तेजी से ज्यादा खुश होने की जगह कुछ बातों पर ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इन जानकारों का कहना है कि तात्कालिक तौर पर 2 खतरे नजर आ रहे हैं। पहला है कोविड-19 पर पूरी तरह से नियंत्रण न हो पाना और दूसरा है मंहगाई।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 71 रुपये की बढ़त के साथ 1,842.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 93 रुपये की तेजी के साथ 2,555.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 1,022.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 583 रुपये की तेजी के साथ 18,298.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 207 रुपये की तेजी के साथ 7,849.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 740.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
श्री सीमेंट का शेयर करीब 96 रुपये की गिरावट के साथ 29,198.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 3,830.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 2 रुपये की गिराव के साथ 789.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 1,407.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
