मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह जोरदार लिवाली रही, जिसके कारण प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांकों में तकरीबन तीन फीसदी की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। कारोबारी सप्ताह के दौरान गुरुवार को सेंसेक्स ने रिकॉर्ड ऊंचाई 40,392 के स्तर को छुआ और निफ्टी भी 11,945 तक उछला। दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग से शुरू हुई तेजी का सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 1,106.97 अंकों यानी 2.83 फीसदी तेजी के साथ 40,165.03 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी 315.60 अंकों यानी 2.72 फीसदी की तेजी के साथ 11,899.50 पर बंद हुआ।
जानिए कितना बढ़े प्रमुख इंडेक्स
बीएसई के मिडकैप सूचकांक बीते सप्ताह के मुकाबले 548.82 अंकों यानी 3.83 फीसदी की तेजी के साथ 14,890.58 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 447.86 अंकों यानी 3.4 फीसदी की तेजी के साथ 13,600.92 पर रहा।
मुहूर्त ट्रेडिंग में दर्ज हुई रिकॉर्ड तेजी
दिवाली के दिन रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आयोजित विशेष सत्र के दौरान सेंसेक्स 192.14 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 39,250.20 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 44.10 अंकों यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 11,628 पर ठहरा। अगले दिन बलिप्रतिपदा और नव वर्ष के आरंभ के उपलक्ष्य में अवकाश रहने के कारण देश के सभी एक्सचेंजों पर कारोबार बंद रहा। अगले दिन मंगलवार को मजबूत विदेशी संकेतों और सकारात्मक घरेलू कारकों से जोरदार लिवाली रही, जिससे सेंसक्स में 581.64 अंकों यानी 1.48 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और निफ्टी 159.70 अंकों यानी 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 11,786.85 पर ठहरा।
बाद में जारी रहा तेजी का सिलसिला
तेजी का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा, जब सेंसेक्स 220.03 अंकों की तेजी के साथ 40,051.57 पर बंद हुआ और निफ्टी 57.25 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 11,844.10 पर बंद हुआ। अगले दिन गुरुवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड उंचाई 40,392 तक जा पहुंचा, हालांकि कारोबार के आखिर में 77.18 अंकों यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 40,129.05 पर ठहरा। निफ्टी भी 33.35 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 11,877.45 पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी दिन भी दर्ज हुई तेजी
सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा, हालांकि औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े कमजोर रहने के कारण कारोबारी उत्साह में थोड़ी कमी दिखी, लेकिन सेंसेक्स 35.98 अंकों यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 40,165.03 पर बंद हुआ और निफ्टी 22.05 अंकों यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 11,899.50 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications