Share Bazar News: ग्लोबल शेयर बाजार 2024 में आक्रामक यूएस फेड दर में कटौती की उम्मीद में रैली दिखा रहे हैं। इसके अलावा भारत में शेयर बाजार में तेजी का एक कारण है कि भारत में एफआईआई निवेश भी तेजी आ रहा है। हालाँकि, पिछले 2 महीनों की लंबी रैली के बाद मिड और स्मॉलकैप में कुछ थकावट देखी गई है।
आज जहां सेंसेक्स करीब 229.84 अंक की तेजी के साथ 71336.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 91.90 अंक की तेजी के साथ 21441.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 4,030 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,330 शेयर तेजी के साथ और 1,555 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 145 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 327 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 25 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 477 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 210 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 83.19 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
देवी लैब का शेयर करीब 169 रुपये की तेजी के साथ 3,863.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 132 रुपये की तेजी के साथ 4,067.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 57 रुपये की तेजी के साथ 2,865.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 309.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 207.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
बजाज फिनांस का शेयर करीब 133 रुपये की गिरावट के साथ 7,162.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 27 रुपये की गिरावट के साथ 1,645.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 1,543.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 3,795.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 719.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Stock market holiday: निवेशकों के लिए जरुरी खबर! 3 या 4 मार्च? जानिए कब बंद रहेगा शेयर बाजार

निवेशकों के लिए अच्छी खबर, Tata AIA Life ने लॉन्च किया Global Equity Fund, जानें क्या है फायदा

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications