Share Bazar News: आज बेंचमार्क सूचकांक ऑल टाइम हाई के साथ लगातार चौथे सत्र में ऊंचे स्तर पर बंद हुए। निफ्टी पर सबसे अधिक गेन करने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स शामिल हैं। तेल एवं गैस और पावर को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक ऑटो, बैंक और धातु में 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
आज जहां सेंसेक्स करीब 701.63 अंक की तेजी के साथ 72038.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 213.50 अंक की तेजी के साथ 21654.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,914 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,992 शेयर तेजी के साथ और 1,812 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 110 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 361 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 18 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 354 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 195 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 15 पैसे की कमजोरी के साथ 83.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 605.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 417 रुपये की तेजी के साथ 10,436.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 245 रुपये की तेजी के साथ 6,709.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 740.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 875.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
एनटीपीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 306.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 205.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी इंटरप्राइजेज का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 2,843.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 4 रुपये गिरावट के साथ 1,024.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 3 रुपये गिरावट के साथ 583.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications