Share Bazar News: नए साल के पहले ही दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर से आल् टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि बाद में सूचकांक वहां पर टिक नहीं सके और मामूली तेजी के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स ने दिन में 72,561.91 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। वहीं निफ्टी ने 21,834.35 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि शेयर बाजार ने नए साल की शुरुआत धीमी गति से की, लेकिन पीएसयू बैंकों और आईटी शेयरों ने बढ़त बनाई और सूचकांक को नुकसान से उबरने में मदद की।
आज जहां सेंसेक्स करीब 31.68 अंक की तेजी के साथ 72,271.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.50 अंक की तेजी के साथ 21741.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 4,047 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,524 शेयर तेजी के साथ और 1,371 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 152 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 392 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 16 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 523 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 187 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 83.24 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप 5 गेनर शेयर
नेस्ले का शेयर करीब 792 रुपये की तेजी के साथ 27,372.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 68 रुपये की तेजी के साथ 2,917.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 1,047.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 1,297.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 381.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 105 रुपये की गिरावट के साथ 4,038.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 1,013.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 1,703.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 96 रुपये की गिरावट के साथ 6,701.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 610.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें



Click it and Unblock the Notifications